मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

उत्तर भारत में आसमान छुएगा टेंपरेचर, लू करेगी परेशान, यहां बारिश से मचेगी तबाही

उत्तर भारत में हीट वेव के प्रभाव से तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ रहा है, कई जगह 40 °C के ऊपर पहुँच गया है और लू चलने का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का भी अलर्ट दिया है, जिससे मौसम में उतार‑चढ़ाव होगा।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  1. तापमान उत्तर भारत में तेजी से बढ़ा
  2. कई इलाकों में हीट वेव का अलर्ट
  3. बारिश‑आंधी के लिए चेतावनी
  4. मौसम में तेज बदलाव संभव

दिल्ली NCR में मौसम गर्म रहने वाला है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, हालांकि राजधानी में बारिश होनेव की संभावना जताई गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक शुक्रवार 16 मई 2025 को सुबह 9 बजे दिल्ली का AQI 297 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 16 मई 2025 को न्यूनतम तापमान 26.2 रहा, जो इस मौसम के हिसाब से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है. 

इन राज्यों में चलेगी लू 


मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में आज लू चलने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 17-18 मई 2025 तक लू चलने के आसार हैं. वहीं राजस्थान में 22 मई 2025 तक लू चलेगी. मध्य प्रदेश में भी 18-19 मई 2025 तक अलग-अलग क्षेत्रों में लू पड़ सकती है. इसके अलााव बिहार और ओडिशा में मौसम बिल्कुल गर्म रहने वाला है.   

यहां बरसेंगे बादल 


जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 मई -21 मई 2025 तक तेज गरज, बिजली और 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस दौरान अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17-21 मई 2025 के दौरान अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. 19 मई को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि  होने की संभावना है.  17-19 मई 2025 तक पश्चिम राजस्थान मे धूल भरी हवाएं चल सकती हैं.  

पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश


पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों में तेज गरज, बिजली चमकने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश की संभावना है. यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 17-21 मई 2025 तक अरुणांचल प्रदेश , मेघालय और असम के अलगअलग जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं 17-18 मई 2025 तक त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है. 17-18 मई 2025 के बीच असम, मेघालय और अरुणांचल प्रदेश के कई अलग-अलग जगहों पर बेहद तेज बारिश हो सकती है. 

Suman Ghorui

Experienced Social Media Creator sharing tips & tricks for building a successful online presence. Follow my journey to grow your own brand and monetize your content.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment