मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

भारत संग संबंधों को ठीक किया जाएगा, क्या बोलीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद?

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और मजबूत करने का जोर दिया है। उन्होंने भारत में उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान सरकारों के बीच सहयोग और संवाद बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है, खासकर व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा क्षेत्रों में।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  1. अनीता आनंद ने भारत दौरा किया
  2. रिश्तों को बेहतर बनाने का लक्ष्य
  3. व्यापार एवं ऊर्जा सहयोग पर चर्चा
  4. दोनों देशों ने संवाद फिर शुरू किया

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत और कनाडा के रिश्ते सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि अब कनाडा की नई सरकार इन रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर रही है। इस कड़ी में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की कैबिनेट में विदेश मंत्री का पद संभाल रहीं अनीता आनंद ने हाल ही में यह दोहराया है कि कनाडा भारत के साथ संबंधों को ठीक करने की दिशा में काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया है कि कनाडा इन रिश्तों में निश्चित तौर पर सुधार लाएगा।

इससे पहले भारतीय मूल की अनीता आनंद ने बीते दिनों भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद अनीता आनंद ने गुरुवार को कहा कि ओटावा भारत के साथ अपने बिगड़े हुए संबंधों को फिर से जोड़ने के लिए तत्पर है और वह इस दिशा में एक-एक कर कदम आगे बढ़ा रहा है। अनीता ने दोनों देशों में उच्चायुक्तों की नियुक्ति से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, “हम निश्चित रूप से एक एक कर कदम बढ़ा रहे हैं।”

अनीता आनंद ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले पर बात करते हुए कहा है कि मामले की जांच चल रही है, लेकिन इस दौरान मार्क कार्नी की सरकार का लक्ष्य मोदी सरकार के साथ साझेदारी को फिर से बनाना है।

बता दें कि भारत और कनाडा के रिश्ते सितंबर 2023 में तब निचले स्तर पर पहुंच गए थे, जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का दोष भारतीय अधिकारियों पर लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास निज्जर की मौत में भारतीय सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता के विश्वसनीय सबूत हैं। हालांकि कनाडा कभी यह साबित नहीं कर पाया। वहीं भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया था।

Suman Ghorui

Experienced Social Media Creator sharing tips & tricks for building a successful online presence. Follow my journey to grow your own brand and monetize your content.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment