मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Dino Morea के घर ईडी ने मारा छापा, मीठी नदी घोटाले में फंसे हाउसफुल 5 के एक्टर

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया के मुंबई स्थित आवास पर मीठी नदी से गाद निकालने (desilting) घोटाले से जुड़े ₹65 करोड़ के मनी‑लॉन्डरिंग मामले की जांच के तहत छापेमारी की। जांच में फर्जी बिल, टेंडर और धन के अवैध लाभ के आरोपों की पड़ताल चल रही है।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  1. ED ने डीनो मोरिया के घर छापेमारी की
  2. घोटाला मीठी नदी desilting प्रोजेक्ट से जुड़ा
  3. मामले में 65 करोड़ रुपये का नुकसान आरोप
  4. कथित फर्जी बिल और MoU का संदिग्ध उपयोग

 इस छापेमारी में अधिकारियों ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी की। कथित तौर पर, ईडी ने डिनो के भाई के घरों और ठेकेदारों के घरों की भी तलाशी ली। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ।

बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरेया ( Dino Morea) में मीठी नदी मामले के चलते परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। शुक्रवार को मीठी नदी मामले में ईडी ने मुंबई और कोच्चि में पंद्रह स्थानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में अधिकारियों ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी की। कथित तौर पर, ईडी ने डिनो के भाई के घरों और ठेकेदारों के घरों की भी तलाशी ली। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

एक तरफ जहां आज अभिनेता की फिल्म हाउसफुल 5 ( Housefull 5) रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ उनके घर पर रेड पड़ गई। यह घटना मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा घोटाले के सिलसिले में डिनो मोरिया से पूछताछ के कुछ दिनों बाद हुई है। ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार, डिनो मोरिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, क्योंकि जांचकर्ताओं को उनके, उनके भाई सैंटिनो मोरिया और मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच कई फोन कॉल मिले थे। इन कॉल की अब जांच की जा रही है।

मीठी नदी मुंबई की एक महत्वपूर्ण नदी है, जिसकी सफाई और गाद हटाने के लिए (BMC) ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। हालांकि, जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस परियोजना में 65 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच में डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया के नाम सामने आए। इस आधार पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने डिनो मोरिया से पूछताछ कर रही है।

Suman Ghorui

Experienced Social Media Creator sharing tips & tricks for building a successful online presence. Follow my journey to grow your own brand and monetize your content.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment